मथुरा: गोली कांड में घायल भाजपा नेता को बंधक बनाने का आरोप, आकाश सिम्स हॉस्पिटल पर हुआ हंगामा
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत सिम्स हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब गोलीकांड में घायल भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और 30 हजार रुपये अतिरिक्त मांगने की भी बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही और बंधक बनाकर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की