बटियागढ़: बरी की टेक पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक,108 से सिविल अस्पताल हटा भेजा गया
फतेहपुर रजपुरा मार्ग पर बटियागढ़ ब्लाक की बरी टेक पर बुधवार दोपहर एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया,घटना के बाद घायल रामप्रकाश केवट निवासी सड़वा जिला छतरपुर को 108 सेवा की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,बताया जा रहा बाइक चालक अपनी रिश्तेदारी से गांव वापिस जा रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया