बटियागढ़: पुलिस थाना बटियागढ़ में पुलिसकर्मियों ने किया पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे थाना परिसर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से आज बटियागढ़ थाना परिसर ने पुलिस ने पौधरोपण कार्य किया, थाना प्रभारी नेहा गोश्वामी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने परिसर में आम,अशोक, बरगद आदि प्रजाति के पौधे लगाए,पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय समाजसेवियों ने भी पौधारोपण में भाग लिया