बसंतपुर: कोसी नदी का बढ़ा जलस्तर, डिस्चार्ज 1,06,970 क्यूसेक तक पहुंचा, जलस्तर में होगी और बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जहां एक ओर तटवर्तीय क्षेत्र में बारिश जारी है वही दूसरी ओर नेपाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी है जिससे कोसी नदी के जलस्तर में फिलहाल थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हुई है.गुरुवार की रात 10 बजे कोसी नदी का जलस्तर 1,10,040 क्यूसेक तक पहुंच गया था और 15 फाटकों को खोल दिया गया था . जिसके बाद नदी के जलस्तर में कमी होनी शुरू