शोहरतगढ़: महदेवा बुजुर्ग के एक किसान द्वारा खेत और फसल की रखवाली हेतु लगाया गया तार चोरों ने काटकर ले लिया
थाना ढेबरूआ क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग के एक किसान द्वारा खेत व फसल की रखवाली के लिए लगाया गया घेराबंदी का तार मंगलवार की रात्रि में कटकर अज्ञात चोर ले गए हैं।उक्त घटना की सूचना अब्दुल अहमद नाम के व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिया है जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को दोपहर 12:00 के लगभग प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ को निर्देशित किया है।