घाटमपुर: साढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पुल के पास रामगंगा नहर में बहता मिला शव ,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पुल के पास रामगंगा नहर में एक वृद्ध का शव बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव बहता देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे कार्रवाई में जुट गई है।