ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र के जिपंस ने जिपं अध्यक्ष और उनके बेटे पर जमीन के पैसे की लेनदेन को लेकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया
जाखलौन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा ने बुधवार दोपहर करीबन 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जमीन के पैसों की लेनदेन को लेकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। उक्त मामले में पीड़ित ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।