बहराइच: जनपद में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई, जिलापूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों बिना लाइसेंस अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल के कालाबाजारी करते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर तीन मामलों में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों से इंधन लेकर ग्राम वासियों को अधिक मूल्य पर कालाबाज़ारी की जा रही थी।