मंझनपुर: धनपरा गांव में शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, 8 जुलाई को होनी थी शादी, आम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला
धनपरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 22 वर्षीय बुधराम सरोज पुत्र धर्मवीर का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।