फतेहपुर: किशनपुर के एकडला में यमुना नदी में नहाने गया किशोर डूबा, दूसरे दिन मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
सरौली गांव निवासी राम शंकर तिवारी का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के एकडला घाट पर नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में जाने से डूब गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन किशोर की तलाश में लगे थे। घटना स्थल से कुछ दूर पर किशोर का शव बरामद होने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि