चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-5) पर सब्जी मंडी सोलन के बाहर बारिश के बाद ऐसा नज़ारा देखने को मिला, मानो फोरलेन सड़क नहीं बल्कि तालाब बन गया हो। हाईवे पर जलभराव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहन पानी से होकर धीरे-धीरे गुजरते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश के बाद भी इस स्थान पर पानी जमा हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पर भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है, जबकि चारपहिया वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई।
लोगों ने संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि बरसात के दौरान इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव की संभावना को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
Solan, Solan | Jul 9, 2026