बिजनौर: बिजनौर में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने थाना कोतवाली शहर का किया निरीक्षण
Bijnor, Bijnor | Nov 30, 2024 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब 3:00 बजे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता जैन थाना कोतवाली शहर का निरीक्षण करने पहुंची निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक थाने में नहीं मिले बाद में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। जहां पर दो पीड़ित महिलाएं मिली उधर संगीता जैन ने पुलिस को कहा कि महिलाओं की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए