लोहरदगा: जिला एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन, 30 जनवरी से ललित नारायण स्टेडियम में 68वीं ओपन एथलेटिक मीट का आयोजन
लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे राजेंद्र भवन में फीता काटकर किया गया। उद्घाटन विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद (अधिवक्ता), स्वागत समिति के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी, पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव तथा कुद्दूस कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।