नागौद: रनेही गांव में शादी समारोह में चाकू से युवक की हत्या, नागौद एसडीओपी रघु केशरी ने की बात
Nagod, Satna | May 1, 2026 सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनेहीं गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।आज पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुची, इस बीच नागौद एसडीओपी रघु केशरी ने मामले को लेकर रखी बात।