कप्तानगंज: कुशीनगर में नवरात्रि सप्तमी पर खुले दुर्गा मां के नेत्र, जयकारों से गूंजा शहर, गाँव व बाजार, चाक-चौराहा
नवरात्रि की सप्तमी पर मां दुर्गा के पट खोले गए। पड़रौना के मटियरवा में माता रानी के नेत्र दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल रविवार की रात दर्जनों सजे-धजे दुर्गा पंडालों में पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं के साथ मां दुर्गा के पट खोले गए। जयकारों से गूँज उठा सभी दुर्गा पंडाल