गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव में मुखबिरी के आरोप में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान गौसुल आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे पुलिस का मुखबिर बता