भरगामा: भरगामा में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित, प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया गया
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक ने की, जिसमें सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।