जवा: सितलहा टमस नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव
जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे के आसपास एक महिला ने सितलहा टमस नदी पुल से छलांग लगा दी है जिसे बचाने के लिए एक युवक भी कूद गया लेकिन महिला को बचा नही सका।बताया जाता है उक्त महिला रंजना मांझी पति अर्जुन मांझी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और पति नाराज हो चला गया तभी कुछ देर बाद पत्नी भी टमस नदी में छलांग लगा दी थी।