खंडवा नगर: 3 दिनों से लापता नाबालिग इंदौर में मिली:
खंडवा में युवक पर रेप और पाक्सो एक्ट में केस, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
खंडवा की किल्लौद पुलिस ने 3 दिन से लापता नाबालिग बालिका को खोज लिया। अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए इंदौर से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। मामले में पुलिस ने सोमवार को हरदा के युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है