चूरू: रिलायंस मॉल के सामने महिलाओं पर अश्लील इशारे करने वाले मनचले को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 15, 2026 चूरू शहर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे डिकॉय ऑपरेशन के दौरान कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी व अश्लील इशारे करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया है। एसपी निश्यच प्रसाद एम के निर्देश पर यह कार्रवाई गुरुवार रात कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से की।