महोबा: लौड़ी रोड पर पीली कोठी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 भितरिया गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश और 66 वर्षीय पिता भवानीदीन दोनों महोबा से बाजार कर बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी लौड़ी रोड पर पीली कोठी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।