भोरे: कल्याणपुर गांव में पुलिस की कार्रवाई, दहेज हत्याकांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर दहेज हत्याकांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मोहम्मद हुसैन का पुत्र शेख गुलाम हुसैन उर्फ राजू बताया जा रहा है। इस अभियुक्त के खिलाफ 20 अप्रैल 2026 को भोरे थाना में मामला दर्ज हुआ था।