बस्ती: प्रहलाद कॉलोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पूतना उद्धार एवं बकासुर वध का वृतांत सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
Basti, Basti | Apr 20, 2025 बस्ती के प्रहलाद कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को व्यास पीठाधीश्वर पंडित देवस्य मिश्र जी महाराज ने श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि निराकार की अपेक्षा साकार रूप की पूजा अधिक फलदायी होती है। गाय, गंगा और गायत्री सनातन संस्कृति की मूल आधारशिलाएं हैं।