चौपारण: लोहंड़ी गांव में 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
चौपारण: मानगढ़ पंचायत के लोहंड़ी गांव (भुईयां टोला) में 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर बिसुनधारी दांगी, नारायण प्रजापति, अक्षय पांडेय, भीम यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।