बारां: शहर में घनघोर घटाओं के साथ तेज बारिश हुई, कृषि मंडी में किसानों के गेहूं भीगे, किसानों की चिंता बढ़ी
Baran, Baran | Apr 4, 2026 शहर में शनिवार को सायं साढे 4 बजे के लगभग मौसम ने अचानक करवट बदली और कुछ ही देर में बादलों में काली घटाएं छा गई और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। पिछले तीन-चार दिन से शहर में बूंदा-बांदी चल रही थी। मौसम मिला-जुला नजर आ रहा था, लेकिन शनिवार को काली घटाओं के साथ तेज बारिश हुई।