आमस: आमस के बुधौल बाजार स्थित आर के डिजिटल मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
आमस थाना क्षेत्र के बुधौल बाजार के NH 19 के दक्षिण ओर स्थित आर के डिजिटल मोबाइल दुकान का शटर का ताला काट कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. इसमें नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी होने की बात सामने आयी है. घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गये. घटना गुरुवार की देर रात की है. आर के मोबाइल दुकान के संचालक रवीश कुमार ने बताया कि