लूनकरनसर: सुरनाना निवासी पिता-पुत्रों को 170 बीएनएस में किया गिरफ्तार
लूणकरणसर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पिता पुत्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरनाणा के वार्ड नंबर 6 निवासी पिता पुत्रों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ओकार राम और उसके दो पुत्रों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने की है।