अमरोहा: अमरोहा के एसपी ने फरियाद सुनने का अनोखा तरीका अपनाया, ऑफिस से निकलकर फरियादियों के पास पहुंचकर किया समस्या का निस्तारण
Amroha, Amroha | Aug 12, 2025 अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने जब से जिले की कमान संभाली है तभी से लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। एसपी लगातार लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। आज मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से करीब 80 फरियादी एसपी अमित कुमार आनंद के पास पहुंचे। एसपी ने अपने ऑफिस से बाहर फरियादियों के पास आकर उनकी समस्याएं सुनी।