अमरोहा: डिडौली के कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ जोया में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगी गालियां
Amroha, Amroha | Aug 11, 2025 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर सोमवार को शाम चार बजे डिडौली कोतवाल हरिशवर्धन सिंह ने पुलिस बल के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। 15 अगस्त के उपलक्ष में निकाली गई इस यात्रा में पुलिस कर्मियों ने हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज थामकर मुख्य बाजार और गलियों में भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों से गूंजते माहौल में आम जनता ने भी जगह-जगह तिरंगा