अमरोहा: अमरोहा में बाढ़ के पानी में डूबकर दो युवकों की मौत, 600 मीटर दूर मिला शव, प्रशासन ने जिले में अलर्ट घोषित किया
Amroha, Amroha | Aug 12, 2025 अमरोहा जिले में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के पानी में डूबकर गांव घंसूरपुर मिलक निवासी मोनू (32) की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उसका शव 600 मीटर दूर मिला। वह गांव के ही लोगों के साथ गागन में नहाने गया था। उधर, क्षेत्र के ही रामहट गांव निवासी शंकर (33) की बान नदी में डूबकर मौत हो गई।