दातागंज: थाना कादरचौक पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बदायूं की थाना कादरचौक पुलिस ने तलाश वांछित अपराधी गश्त करते हुए ग्राम ढोकन नंगला तिराहे से अभियुक्त वीर बहादुर सिंह उर्फ पंकज पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पतसुआ थाना जैथरा जिला एटा व जीतू यादव पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम लाल गढ़ी जैथरा जिला एटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक अदद नजायज चाकू व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।