हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी ने कहा कि 13 मई को मतदान कर अपने लोकतान्त्रिक दायित्व का निर्वहन करें
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत रसखान प्रेक्षागृह में जनपद के उद्यमियों व व्यापारियों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उद्यमियों व व्यापारियों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि 13 मई को स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।