मोकामा: मोकामा पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Mokameh, Patna | Apr 5, 2026 मोकामा थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में हाल ही में जेल से छुटे एक अपराधकर्मी महाकाल पासवान उर्फ विक्की पासवान को कन्हायपुर बागी वार्ड संख्या 4 से गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने रविवार को साढ़े 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा अवैध हथियार से लोगों में भय और वर्चस्व का माहौल बनाने की कोशिश किया जा रहा था।