अमानगंज: जिजगांव में भक्ति की गूंज, भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ग्राम जिजगांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में इन दिनों भक्ति का वातावरण चरम पर है। कथा के चौथे दिवस भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।