बालाघाट: बालाघाट में हृदय रोग शिविर सफल, 19 बच्चों का सर्जरी के लिए चयन, कलेक्टर ने शिविर व्यवस्था का लिया जायजा
बालाघाट के डीईआईसी जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत विशेष हृदय रोग शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर मृणाल मीना ने शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का शुक्रवार लगभग दोपहर 2 बजे जायजा लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 93 बच्चों की ईको जांच की गई, जिनमें से 19 बच्चों का सर्जरी हेतु चयन किया गया। वहीं 2 बच्चों को तत्काल उपचार