नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे
रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा को लेकर अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पिछले 5 वर्षों में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारणों और जनहानि का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने साफ कहा कि सड़क हादसों में होने वाली मौते बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।