रोह: शेखपुरा के बच्चे का शव सुम्मा पहाड़ी से मिला, नवादा और शेखपुरा जिलों की पुलिस ने 5 वर्षीय अपहृत बच्चे को बरामद किया
Roh, Nawada | May 16, 2026 नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुम्मा पहाड़ी से पुलिस ने एक 5 वर्षीय अपहृत बच्चे के शव के अवशेष और कपड़े बरामद किए हैं। यह बच्चा शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र स्थित बरसा गांव निवासी कन्हैया कुमार पंडित का पुत्र दीपांशु कुमार था, जो 7 मई 2026 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।