गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी में पालतू डॉगी ‘बुनो’ लापता, सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा ₹5000 का इनाम
रविवार दोपहर 12:00 गयाजी शहर के समीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला इलाके से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश प्रसाद का पालतू डॉगी “बुनो” शनिवार सुबह से लापता है। अपने प्रिय डॉगी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिवार ने “बुनो” की सुरक्षित वापसी कराने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।