वाड्रफनगर: यात्री प्रतिक्षालय पर कब्जा, अंदर चल रहा ब्यूटी पार्लर और सिलाई सेंटर, प्रशासन मौन
वाड्रफनगर शनिवार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बलंगी बाजार में शासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इस प्रतिक्षालय में एक महिला द्वारा वर्षों से कब्जा कर ब्यूटी पार्लरऔर सिलाई सेंटर संचालित किया जा रहा हैजिम्मेदारों को यह सब मालूम है लेकिन लापरवाही बरती जा रही है