सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोषयाने आने मोहल्ले में जगत सिंह घोष के साथ आर्मी जवान और उनके दो बेटों के द्वारा घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई थी। जिस मामले में सिटी कोतवाली में मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने आज 27 जनवरी दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।