धनौरा: गजरौला में नाबालिग से दुष्कर्म: घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गजरौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीते शनिवार को घर में घुसकर दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना तब हुई जब 12 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि गांव के दो युवक उनके घर में घुस गए।