खुरई: शहरी थाना क्षेत्र के मुहली व्यास में असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाई, बाइक जलकर खाक
Khurai, Sagar | Aug 28, 2025 गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मुहली व्यास निवासी शरद व्यास और अन्य ग्रामीणों ने शहरी थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बुधवार गुरवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक में आग लगा दी जिससे बाइक जलकर खाक हो गई,ग्रामीणों ने कहा कि उनको अब अपने कीमती वाहनों की चिंता सताने लगी है पुलिस ने शिकायत के बाद जाँच प्रारम्भ की।