झांसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया झांसी रेल मंडल में कई योजनाओं का शुभारंभ
Jhansi, Jhansi | Mar 12, 2024 पीएम मोदी ने झांसी में बने रेल कोच नवीनीकरण कारखाना का शुभारंभ किया। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का भी शुभारंभ किया। झांसी, भिंड, मुरैना, ललितपुर, खजुराहो, छतरपुर, डबरा, ग्वालियर, टीकमगढ़, चित्रकूट, उरई, महोबा, मऊरानीपुर, तालबेहट समेत 18 स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल की सौगात दी।