कैराना: कांधला पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा, 620 ग्राम चरस बरामद
Kairana, Shamli | Apr 21, 2026 सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसी के तहत कांधला पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 620 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सादिक निवासी गांव अलीपुर कैराना बताया।