Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

देहरादून: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

Dehradun, Dehradun | Apr 23, 2026

MORE NEWS

मसूरी में फिर बरपा बारिश का कहर, कई इलाकों में भूस्खलन से बढ़ा खतरा

मसूरी और मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शिखर फॉल उफान पर है, जबकि भंडारी बस्ती में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। टिहरी बाईपास क्षेत्र में भी मलबा खिसकने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैगी प्वाइंट पर पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत के बाद फिर भारी मलबा गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

#Mussoorie #Dehradun #HeavyRain #Landslide #Uttarakhand ShikharFall WeatherUpdate MussoorieNews UdayUttarakhandNews UttarakhandNews

मसूरी में फिर बरपा बारिश का कहर, कई इलाकों में भूस्खलन से बढ़ा खतरा मसूरी और मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शिखर फॉल उफान पर है, जबकि भंडारी बस्ती में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। टिहरी बाईपास क्षेत्र में भी मलबा खिसकने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैगी प्वाइंट पर पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत के बाद फिर भारी मलबा गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। #Mussoorie #Dehradun #HeavyRain #Landslide #Uttarakhand ShikharFall WeatherUpdate MussoorieNews UdayUttarakhandNews UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

देहरादून के नंदा की चौकी में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल की एप्रोच रोड तेज बारिश के बाद धंस गई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से आवागमन और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।

हाल ही में उद्घाटन हुए इस पुल को लेकर अब निर्माण गुणवत्ता और सरकारी जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ऐसी स्थिति क्यों बनी? जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

16 करोड़ खर्च करने के बाद 15 दिन में एप्रोच रोड पर ध्वस्त 

#Dehradun #Uttarakhand #NandaKiChowki #Bridge #HeavyRain #BreakingNews #देहरादून #उत्तराखंड #भारी_बारिश #ब्रेकिंग_न्यूज

देहरादून के नंदा की चौकी में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल की एप्रोच रोड तेज बारिश के बाद धंस गई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से आवागमन और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। हाल ही में उद्घाटन हुए इस पुल को लेकर अब निर्माण गुणवत्ता और सरकारी जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ऐसी स्थिति क्यों बनी? जिम्मेदारी कौन तय करेगा? 16 करोड़ खर्च करने के बाद 15 दिन में एप्रोच रोड पर ध्वस्त #Dehradun #Uttarakhand #NandaKiChowki #Bridge #HeavyRain #BreakingNews #देहरादून #उत्तराखंड #भारी_बारिश #ब्रेकिंग_न्यूज

Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

देहरादून के नंदा की चौकी में भारी बारिश से नए पुल की एप्रोच रोड धंसी, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया मरम्मत कार्य!

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें तत्काल ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मुख्य पुल का ढांचा (स्ट्रक्चरल डिजाइन) पूरी तरह से सुरक्षित है और मुख्य पुल को कोई क्षति नहीं पहुंची है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर ही लोनिवि (PWD) और संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए अगले 3 से 4 घंटों के भीतर एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की समय-सीमा (डेडलाइन) दी है। वर्तमान में जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से युद्धस्तर पर मिट्टी और मलबे को भरकर सड़क को ठीक करने का कार्य जारी है। प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

देहरादून के नंदा की चौकी में भारी बारिश से नए पुल की एप्रोच रोड धंसी, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया मरम्मत कार्य! घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें तत्काल ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मुख्य पुल का ढांचा (स्ट्रक्चरल डिजाइन) पूरी तरह से सुरक्षित है और मुख्य पुल को कोई क्षति नहीं पहुंची है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर ही लोनिवि (PWD) और संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए अगले 3 से 4 घंटों के भीतर एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की समय-सीमा (डेडलाइन) दी है। वर्तमान में जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से युद्धस्तर पर मिट्टी और मलबे को भरकर सड़क को ठीक करने का कार्य जारी है। प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

देहरादून: नंदा की चौकी के पास पुलिया सुरक्षित, एप्रोच रोड की मरम्मत शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में नंदा की चौकी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने की अफवाह फैलने से मंगलवार सुबह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।मौके पर पुलिस जांच में पाया गया कि नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण पुलिया से सटी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा। तब तक के लिए यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

देहरादून: नंदा की चौकी के पास पुलिया सुरक्षित, एप्रोच रोड की मरम्मत शुरू देहरादून। राजधानी देहरादून में नंदा की चौकी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने की अफवाह फैलने से मंगलवार सुबह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।मौके पर पुलिस जांच में पाया गया कि नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण पुलिया से सटी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा। तब तक के लिए यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

देहरादून में 'समाधान दिवस' पर बड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर किया 164 जन-शिकायतों का निस्तारण

देहरादून: जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए प्रतिबद्ध उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में 'समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी (DM) डॉक्टर आशीष चौहान ने प्रशासनिक तत्परता की एक अनूठी मिसाल पेश की। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 164 गंभीर शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। जनसुनवाई को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए डॉ. चौहान ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर सभी 164 शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। 

जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्यशैली और संवेदनशील दृष्टिकोण की उपस्थित आम जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना होगा।

देहरादून में 'समाधान दिवस' पर बड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर किया 164 जन-शिकायतों का निस्तारण देहरादून: जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए प्रतिबद्ध उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में 'समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी (DM) डॉक्टर आशीष चौहान ने प्रशासनिक तत्परता की एक अनूठी मिसाल पेश की। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 164 गंभीर शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। जनसुनवाई को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए डॉ. चौहान ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर सभी 164 शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्यशैली और संवेदनशील दृष्टिकोण की उपस्थित आम जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना होगा।

Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

देहरादून: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया - Dehradun News