स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव सांदीपनी विद्यालय आगर में आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती पूजन से किया गया। लोकगीत व लोकनृत्य में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।