जलालगढ़: आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, चाचा की हालत गंभीर
जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर वार्ड संख्या 5 में आपसी जमीनी विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। भतीजे ने अपने ही चाचा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्रपुर निवासी मोहम्मद हसीब 40 वर्ष अपनी पुत्री के साथ पारिवारिक ज़मीनी विवाद को लेकर जलालगढ़ थाना