सूरजपुर: करमपुर पोखरी में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, शव निकालने में जुटी SDRF और DDRF की टीम
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र के करमपुर पोखरी में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर पोखरी में फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF व DDRF की टीम को बुलाया गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और टीम शव को पोखरी से बाहर निकालने