धर्मशाला: कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह आज कांगड़ा दाैरे पर हैं,इस दाैरान केंद्रीय मंत्री ने कांगड़ा और पालमपुर में निफ्ट संस्थान के भवनों का लोकार्पण किया,साथ ही उन्होंने सीएसआईआर पालमपुर का दाैरा किया,सीएसआईआर में नए निर्माणाधीन भवन का उद्घाटन किया,पौधरोपण संस्थान में चल रही गतिविधियों का भी जायजा लिया।