धर्मशाला: धर्मशाला में 25 मई को आयोजित होने वाली UPSC परीक्षा दो सत्रों में होगी, बोले DC कांगड़ा हेमराज बैरवा
धर्मशाला में DC कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला में 25 मई को UPSC कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा,इस परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा,पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक ओर दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक किया जाएगा,उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में तीन परीक्षा केंद्रों में 864 अभ्यर्थी भाग लेंगे।